Headlines

पीएनबी ने आयोजित किया राज्यव्यापी स्वयं सहायता समूह (SHG) आउटरीच कार्यक्रम

पीएनबी ने आयोजित किया राज्यव्यापी स्वयं सहायता समूह (SHG) आउटरीच कार्यक्रम

 

स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण सुविधा, क्रेडिट लिंकेज एवं वित्तीय सशक्तिकरण पर दिया जोर

हिमाइना न्यूज, ब्यूरो

केलांग। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में राज्यव्यापी स्वयं सहायता समूह (SHG) आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी लाहौल-स्पीति मनीष राय ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग व्यवस्था से प्रभावी रूप से जोड़ना, उन्हें समयबद्ध एवं सुगम ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, बैंक ऋण की सुविधा, बीसी सखी की तैनाती एवं उनकी भूमिका तथा एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों) से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूहों के लिए बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने तथा ऋण संबंधी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जानकारी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण का उचित एवं उत्पादक गतिविधियों में उपयोग करने तथा ऋण की समय पर अदायगी सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बैंकिंग संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय से इन समूहों को अपनी आर्थिक गतिविधियों के विस्तार में और अधिक सहायता मिल सकती है।

 

कार्यक्रम में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) सुनील कौंडल, DPM-NRLM पेश राज, PNB केलांग के प्रबंधक, FLC, PNB नमग्याल सहित संबंधित विभागों एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं एवं ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन, ऋण के उचित उपयोग और समयबद्ध पुनर्भुगतान के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आउटरीच कार्यक्रम स्वयं सहायता समूहों और बैंकिंग संस्थाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *