उपमंडलाधिकारी बल्ह से मिला प्रतिनिधिमंडल, उठाई क्षेत्र की समस्याएं
हिमाइना न्यूज ब्यूरो।
मंडी, 30 नवंबर। कन्सा खेल ग्राउंड को लेकर इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों की संयुक्त बैठक समृतिका नेगी उपमंडलाधिकारी बल्ह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें इंदर सिंह गांधी, विधायक, गुलेरिया, रीजनल मैनेजर, DAV, प्रशांत शर्मा, प्रिंसिपल, डीऐवी डडोर, पाल वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष, प्रेम चौधरी, अध्यक्ष किसान सभा, जोगिंदर वालिया एवं परस राम, दिनेश, डीएसपी, तहसीलदार बलह, नायब तहसीलदार बलह,लोकेश कपूर शामिल रहे और कन्सा खड्ड क्षेत्र में DAV Dadaour द्वारा खड्ड के समीप डंपिंग/निर्माण गतिविधियों के कारण स्थानीय लोगों की ओर से आपत्ति और विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी, इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में निम्नलिखित समाधान प्रस्तावित किए गए तथा सर्वसम्मति से स्वीकार किए गए।
राजस्व विभाग की टीम आज ही मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी तथा वर्तमान लीज क्षेत्र से निरंतर सटी हुई किसी वैकल्पिक भूमि की पहचान करेगी, ताकि खड्ड की ओर जाने वाले हिस्से का समायोजन उसी भूमि से किया जा सके और खड्ड के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा न आए।
आवश्यक हुए पर विद्यालय को स्थानांतरित करने हेतु लगभग 5 बीघा उपयुक्त सरकारी/अन्य उपलब्ध भूमि का परीक्षण किया जाएगा ताकि विवाद का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
मौजूदा लीज़ दस्तावेज़ों की समीक्षा की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सरकारी नीति के अनुसार लीज़ में संशोधन या निरस्तीकरण की कार्यवाही सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से की जा सकेगी।
ऊपर दिए गए तीन बिंदुओं पर डीएवी डडोर तथा प्रशासन के प्रतिनिधियों के बीच सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 12 दिनों तक स्थल पर सभी प्रकार के निर्माण/कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाएगा, ताकि जांच, निरीक्षण और समाधान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।