नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तावना पाठ आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तावना पाठ आयोजित

हिमाइना न्यूज ब्यूरो।

रामपुर बुशहर, 26 नवंबर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने सभी लोगों को संविधान के आदर्शों को दैनिक कार्य में अपनाने का आह्वान किया है। वे बुधवार को विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार आज संविधान दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कार्यक्रम में प्रस्तावना के महत्व, उसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता—पर विशेष प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *