पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल महापौर सुरेंद्र चौहान से मिला

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल महापौर सुरेंद्र चौहान से मिला

हिमाइना न्यूज ब्यूरो।

शिमला, 2 सितंबर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश महासचिव भूपराम वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम शिमला महापौर सुरेन्द्र चौहान से उनके कार्यालय में मिला और पेंशनरों की मांगों के बारे में एक ज्ञापन सौंपा और उनके साथ विस्तृत चर्चा की गई। नगर निगम शिमला से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के छठे वेतन आयोग के लम्बित वेतनमान 1-1-2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित पेंशन ना मिलने के बारे चिंता प्रकट की गई।

संघ का कहना है कि पिछले तीन साल से यह लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार की 2022 की अधिसूचना के अनुसार सभी अन्य विभागों को यह अदायगी हो चुकी है और सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। वर्मा ने आगे कहा है कि निगम का वित्तीय प्रबंधन अपने स्तर पर होता है और प्रदेश सरकार से वित्तीय सहायता की आवश्यकता नहीं होती है।

वास्तव में इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन साल पहले यह लाभ मिल जाना चाहिए था, क्योंकि इनके मामले महालेखाकार हिमाचल प्रदेश को सविकरिती के लिए नहीं जाते हैं और केवल निदेशक अर्बन डेवलपमेंट ही सक्षम हैं। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, मुख्य संगठन सचिव एवं शिमला शहरी के प्रधान मदन शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, उपाध्यक्ष दीप राम शर्मा, हरि चंद गुप्ता, सुरेश शर्मा, नारायण दास, जीत राम, घनश्याम ठाकुर, सुभाष झगटा, पूरण शर्मा, विजय व अनिल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *