शोघी पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

शोघी पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

हिमाइना न्यूज ब्यूरो।
शोघी/शिमला। किसान मोर्चा के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे के बाद संजीव देष्टा शिमला ग्रामीण के शाेघी क्षेत्र पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। किसान मोर्चा के बैनर तले इस कार्यक्रम में देष्टा ने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सुक्खू सरकार से हर वर्ग निराश और हताश हो गया है। बागवानों से किए वादे भूल गए हैं। यहां तक की सभी की सभी दस गारंटी झूठी साबित हुई है। इससे चाहे महिला वर्ग हो या युवा, किसान, बागवान, उद्योगपति सभी निराश हैं।
देष्टा ने कहा कि पूरा प्रदेश आपदा की इस घड़ी से गुजर रहा है। सड़कों की हालत खस्ता है। इसके लिए केंद्र से जो भी मदद हिमाचल को हो सकती थी, दी है और आगे भी मिलती रहेगी। इतनी आपदा के संकट में भी सुक्खू सरकार को आम जनमानस की कोई भी चिंता नहीं है। लोगों को राहत देने के बजाए उल्टा बोझ डाल रही है। दूसरी ओर भाजपा का पूरा शीर्ष नेतृत्व हो या चाहे आम कार्यकर्ता सभी इस आपदा की घड़ी में जनता के बीच है। मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर आदि जिलों में भाजपा का हर कार्यकर्ता लोगों के बीच है।

कार्यक्रम में पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी, रवि मेहता, दिनेश ठाकुर, यशपाल ठाकुर, शिवानी ठाकुर, सुमित ठाकुर, अमित चौहान, निखिल ठाकुर, कमलेश शर्मा, ईश्वर रोहाल, आशा कश्यप, संजीव चौहान, प्रमोद शर्मा, इंदर ठाकुर, गीताराम ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुनीता शर्मा, रोशन लाल, गिरधारी लाल, रमा वर्मा, प्रेम चौहान, दीपक ठाकुर, रीता देवी, रवि ठाकुर, सुशील चौहान, पूर्णमल, नरेंद्र, सुरेश, दीप्ती कश्यप, रमेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *