ऊना : संविधान दिवस पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

ऊना : संविधान दिवस पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

हिमाइना न्यूज ब्यूरो।

ऊना, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के रामपुर स्थित कार्यालय में बुधवार को एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा ने की। इस अवसर पर सदस्य सचिव विनय मोदी सहित आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मल्होत्रा ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए विशेष रूप से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की अद्भुत दूरदृष्टि, अथक परिश्रम और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही भारत को एक समावेशी, प्रगतिशील और सर्वस्पर्शी संविधान प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की रक्षा तथा उन्हें सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *