चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टर में पौधारोपण शिविर का आयोजन

चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टर में पौधारोपण शिविर का आयोजन

हिमाइना न्यूज, ब्यूरो।

मंडी, 4 फरवरी। बागवानी विभाग द्वारा संचालित एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत विकास खंड द्रंग की चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टरों में पौधरोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निदेशक बागवानी मंडी, डॉ. संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

शिविर के दौरान डॉ. संजय गुप्ता ने बागवानों को जापानी फल की खेती के महत्व और इसके दूरगामी वित्तीय लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि परसिमन न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि आने वाले समय में यह क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में मील पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को परसिमन के पौधों को वैज्ञानिक विधि से लगाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिया गया।

 

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो माह पूर्व इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत कुल 18,750 पौधे रोपे जा रहे हैं। इस अभियान से चौहार घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में बागवानी के नए युग की शुरुआत हुई है, जिससे स्थानीय किसानों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 

कार्यक्रम में उद्यान विकास अधिकारी द्रंग डॉ. कविता, क्लस्टर प्रभारी पूजा लोहिया और एचपी शिवा की ब्लॉक टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *