सड़कों के बिना पंचायत क्षेत्र का विकास असंभव : अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री ने 1.60 करोड़ से निर्मित होने वाली सात संपर्क सड़कों का किया शिलान्यास

हिमाइना न्यूज ब्यूरो।

शिमला, 13 नवंबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुफरी-शवाह, मूलकोटी तथा मशोबरा पंचायतों में 1.60 करोड़ से चौड़ी व पक्की होने वाली सात संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने शवाह-चौकी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें हमारे जीवन की भाग्य रेखाएं हैं, सड़कों के बिना पंचायत क्षेत्र का विकास असंभव है। इसलिए प्रदेश के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि हिमरी से चौकी संपर्क सड़क को चौड़ा एवं पक्का करने पर 10 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी जिसका आज शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और आगामी बरसात से पहले इस सड़क को पक्का कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *