मंडी : सदर माकपा ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप पानी के बिल देरी से मिलने पर जताया रोष

मंडी : सदर माकपा ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप पानी के बिल देरी से मिलने पर जताया रोष

बढ़ी दरों से बिल मिलने को लेकर चेताया, कुछ क्षेत्रों में मिल रहे एक वर्ष बाद बिल

लोगों पर पड़ रहा है अतिरिक्त बोझ, जन विरोधी निर्णय जल्द वापस लेने की मांग

हिमाइना न्यूज ब्यूरो 

मंडी। 18 अगस्त। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सदर लोकल कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता मंडी से मिला। उनके माध्यम से प्रदेश के जल शक्ति मंत्री व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि मंडी शहर में लगभग 1 वर्ष से शहर वासियों को पानी के बिल नहीं दिए जा रहे हैं। अभी कुछ वार्डों में तीन-तीन महीने के बिल दिए जा रहे हैं। जो की बढ़ी हुई दरों के हिसाब से दिए जा रहे हैं। यह फैसला आम जनता विरोधी है। कुछ जगह बिना मीटर रीडिंग के भी बिल थमा दिए जा रहे हैं।

माकपा का कहना है कि प्रदेश सरकार बढ़ी हुई दरों को वापस लें। पानी के बिल पहले की भांति हर 2 महीने में लिया जाए। ताकि शहर वासियों को सुविधा हो सके। अभी भी दिसंबर 2024 तक का कुछ जगहों पर बिल दिया गया है अगस्त माह खत्म होने वाला है परंतु इस वर्ष का कोई भी बिल अभी तक विभाग देने में नाकामयाब रहा है। इस कारण लोगों को अत्यधिक बिल आ रहे हैं।

जल शक्ति अधिशासी अभियंता मंडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि शेष बिलों को भी जल्द ही दिया जाएगा।यदि विभाग व सरकार समय पर उपरोक्त मांगों का हल नहीं करती है तो आने वाले समय में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, अन्य जन संगठन और शहर की आम जनता के साथ मिलकर शहर में एक उग्र आंदोलन चलेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और विभाग की होगी। इस अवसर पर पार्टी लोकल कमेटी सचिव सुरेश सरवाल, वीना वैद्य, रमेश गुलरिया, गोपेंद्र कुमार, रीना, दीपक कुमार, कांशी राम, प्रवीन, मनीराम, दीपक शर्मा इत्यादि ने हिस्सा लिया।

#himaaina.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *