पीएम मोदी के नेतृत्व में मिला देश की महिलाओं काे सम्मान : प्रो. सिकंदर कुमार
द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का उदाहरण एक मिसाल
आज की नारी सब पर भारी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिला उत्थान को मिलेगा बढ़ावा
हिमाइना न्यूज ब्यूरो।
शिमला, 29 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज महिलाओं के उत्थान में बढ़ाैतरी हुई है। देश की राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू का उदाहरण हम सभी के लिए एक मिसाल है। यह बात राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कही। वे शुक्रवार को ग्राम पंचायत घणाहट्टी में आरोही संकुल स्तरीय संघ की पहली वार्षिक आम सभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में चाैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है जबकि तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। महिलाओं के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उज्जवला योजना के तहत 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। ट्रिपल तलाक, एक लाख लखपति दीदी, देश के 2 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों को स्तरोन्नत करने सहित नारी वंदन अधिनियम को लागू करने जैसे कानून लाकर महिला उत्थान के प्रति एक और मील का पत्थर साबित होगा। एनआरएलएम केंद्र सरकार की योजना है, जिससे महिलाएं स्वयं उत्पाद तैयार कर स्टाॅल लगाकर निर्यात कर रही हैं। इससे वोकल फाॅर लोकल को भी बढ़ावा मिल रहा है।

इस दाैरान सांसद प्रो. सिकंदर ने सीएलएफ को आजीविका भवन बनाने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, पंचायत प्रधान रेखा मानक, उपप्रधान देवेंद्र शर्मा, सीएलएफ की प्रधान सुनीता बंसल, सचिव सुनीता शर्मा, सुमन गर्ग, बाॅबी बंसल, कमलेश कुमारी सहित अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Very good👍