ग्रामीण मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा

  • गोपाल राम उपाध्यक्ष, ईश्वर दास बने महामंत्री
  • कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को दी तरजीह : प्रदीप कश्यप

हिमाइना न्यूज ब्यूरो

शिमला, 1 नवंबर। भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने प्रत्याशी रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश मानक, जिला अध्यक्ष पूर्णमल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को अधिक तरजीह दी गई है।

कार्यकारिणी में गोपाल राम, बद्रीदत्त, गुरुराम बंसल और हुक्मी राम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा रमेश कुमार और ईश्वर दास को महामंत्री, कुलदीप को कोषाध्यक्ष, दिलाराम, कर्मचंद, चमन, दीपराम, राजकुमार को सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में मीना देवी, भागचंद, पुष्पा, मोनिका, मोहन लाल, सीताराम, अनिल कुमार, कुसुम और ज्योति को जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *