केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता : संजीव देष्टा

किसान मोर्चा की परिचय बैठक में पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

हिमाइना न्यूज, ब्यूरो।

शिमला, 24 नवंबर। किसान मोर्चा की परिचय बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय दीपकमल में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला शिमला प्रभारी सुरेश चंदेल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा उपस्थित रहे। इनके अलावा सह प्रभारी नितिन कुमार, प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर, जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रेम चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता, पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप, संजय सूद, संजौली मंडल अध्यक्ष पिंकू चौहान, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी करणी कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि आम लोगों में वर्तमान सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। नगर निकाय और अब पंचायती राज चुनावों को टालने का जो कार्य वर्तमान सुक्खू सरकार कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। देष्टा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करें। साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *