हिमाचल सरकार पेंशनरों की उचित मांगों को जल्द पूरा करें

हिमाचल सरकार पेंशनरों की उचित मांगों को जल्द पूरा करें

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की टुटू में हुई बैठक में उठी मांग

हिमाइना न्यूज ब्यूरो।

शिमला, 24 अगस्त। टुटू ब्लॉक में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आगाह किया कि यदि समय रहते सरकार पेंशनरों की उचित मांगों को अगले एक महीने में नहीं पूरा करती है तो पेंशनर्स सड़कों पर उतरने के लिए उतारू होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान गंगाराम शर्मा, भागचंद चौहान, जिला शिमला प्रधान, मदन लाल शर्मा प्रदेश संगठन सचिव, सेन राम नेगी प्रदेश मीडिया प्रभारी, मीरा ठाकुर प्रदेश महिलाबिग संयोजक एवं अध्यक्ष, हरिचंद गुप्ता मुख्य सलाहकार, लायक राम शर्मा प्रेस सचिव योगराज शर्मा महासचिव टुटू ब्लॉक के अलावा अन्य 89 सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *