प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से हिमाचल में अब तक 1,83,245 अभ्यर्थियों का चयन

Oplus_16908288

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से हिमाचल में अब तक 1,83,245 अभ्यर्थियों का चयन

सांसद इंदु गोस्वामी के सवाल पर मंत्री शोभा करंदलाजे ने दी जानकारी

हिमाइना न्यूज ब्यूरो।

नई दिल्ली/धर्मशाला, 9 दिसंबर। केन्द्रीय सूक्षम लघु और मध्यम उद्यम राज्य मन्त्री शोभा करंदलाजे ने राज्य सभा सदस्य इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की प्रधानमन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया की इस योजना के अन्तर्गत पंजाब, हरियाणा , उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और केन्द्र शाषित राज्य चंडीगढ़ में क्रमश 2,01,151 अभियर्थियों, 7,30,196 अभियर्थियों, 2,77,364 अभ्यर्थियों, 4,94,415 अभ्यर्थियों और 4,119 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

उन्होंने राज्य सभा सदस्य इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की प्रधानमन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत अब तक देश में कुल 2,72,52,986 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया है जिसमे से सर्वाधिक कर्नाटक से सर्वाधिक 32,32,937 अभ्यर्थियों और केन्द्र शाषित राज्य लक्षद्वीप से सबसे कम 1,446 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया है।

शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा सदस्य इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि योजना के अन्तर्गत बितीय बर्ष 2023 -24 से वित्तीय बर्ष 2027-28 के लिए कुल 13000 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया की 17.09.2023 को शुरू की गई इस केन्द्रीय योजना के अन्तर्गत 18 परम्परागत ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिनमें हाथों और टूल्स से कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया की अब तक 30 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 30 लाख कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु राज्यों ने प्रार्थना पत्रों की प्रोसेसिंग के लिए स्टेट मॉनिटरिंग समिति और जिला कार्यंबन समिति का गठन नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *