एनएचपीसी को लगातार दूसरी बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ प्रमाणन, कर्मचारियों का भरोसा और मजबूत हुआ

एनएचपीसी को लगातार दूसरी बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ प्रमाणन, कर्मचारियों का भरोसा और मजबूत हुआ

कार्य संस्कृति में उत्कृष्टता: एनएचपीसी ने फिर हासिल किया ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन

ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर में सुधार के साथ एनएचपीसी बना फिर से ‘बेस्ट वर्कप्लेस’

एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी

हिमाइना न्यूज, ब्यूरो।

शिमला/नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारत सरकार का नवरत्न उद्यम एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC Limited) ने लगातार दूसरे वर्ष जनवरी 2026 से जनवरी 2027 की अवधि के लिए प्रतिष्ठित ग्रेट प्लेस टू वर्क (Great Place to Work) प्रमाणन प्राप्त किया है। इस वर्ष कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर अर्जित किया है, जो संगठन की मजबूत कार्य संस्कृति और कर्मचारियों के विश्वास को दर्शाता है।

ग्रेट प्लेस टू वर्क एक वैश्विक संस्था है, जो कार्यस्थल संस्कृति, कर्मचारी अनुभव और नेतृत्व व्यवहार के आधार पर संगठनों का मूल्यांकन करती है। यह प्रमाणन कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया पर आधारित होता है, जिसमें बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की प्रतिक्रिया ली जाती है। मूल्यांकन पांच प्रमुख मानकों—विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गौरव और सौहार्द—पर किया जाता है।

इस उपलब्धि पर एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने प्रमाणन प्रक्रिया से प्राप्त अंतर्दृष्टियों के विश्लेषण पर बल देते हुए संगठन की कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर एवं सार्थक प्रयासों का आह्वान किया।

पिछले पांच दशकों से अधिक की विकास यात्रा के दौरान एनएचपीसी ने भौगोलिक विविधताओं, भाषाओं, संस्कृतियों और सामाजिक परिस्थितियों से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद सकारात्मक और समावेशी कार्य वातावरण को बढ़ावा दिया है। सर्वेक्षण में संगठन के 88% कर्मचारियों की भागीदारी ने नेतृत्व और प्रक्रियाओं में उनके विश्वास और सक्रिय सहभागिता को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।

यह प्रतिष्ठित प्रमाणन एनएचपीसी की विश्वास, सम्मान, गरिमा, समावेशिता, मान्यता और प्रशंसा पर आधारित कार्य संस्कृति के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *