Headlines

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

हिमाइना न्यूज, ब्यूरो।

रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्ततूबर तक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस ई० राजीव कपूर ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, को जिसमें स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही हेल्पएज इंडिया द्वारा चलाए जा रहे मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी गॉव बसरा के लोगों स्वच्छता शपथ दिलाया गया।

 

17.09.2026 से 02.10.2026 तक आयोजित होने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं स्वच्छ जल संचय तथा वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए सरकारी विद्यालयों में क्विज़, पेंटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजन किया ।

जाएगा इसके अतिरिक्त स्वच्छता रैली और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियाँ शामिल हैं। इन सभी आयोजनों का उद्देश्य नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *