झाकड़ी : निदेशक आरती कुंजूर ने किया परियोजना का दौरा, कार्य निष्पादन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना

झाकड़ी : निदेशक आरती कुंजूर ने किया परियोजना का दौरा, कार्य निष्पादन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना

हिमाइना न्यूज, ब्यूरो।

 नाथपा झाकड़ी। एसजेवीएन लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक आरती कुंजूर ने  नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन का भ्रमण किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने उनका स्वागत किया तथा परियोजना की उत्पादन क्षमता, परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, अनुरक्षण गतिविधियों तथा पर्यावरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व संबंधी पहलों की विस्तृत जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान स्वतंत्र निदेशक ने पावर हाउस, नियंत्रण कक्ष, प्रमुख परिचालन इकाइयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, उच्च सुरक्षा मानकों तथा कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा की सराहना की।

साथ ही साथ कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने पोधारोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *