विश्व पर्यावरण दिवस पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने प्रदूषण व हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पौधारोपण का किया आह्वान
स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की रैली निकाल दिया वन बचाओ का संदेश
हिमाइना न्यूज, ब्यूरो।
रामपुर बुशहर, 6 जून। भारत सरकार व निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के नेतृत्व में 5 जून, 2026 को “Inspired by Nature, For Climate For Our Future” theme के आधार पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके बच्चों के लिए व प्रशिक्षुओं के लिए नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ सयुक्त रूप से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्योरी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें 380 विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रांगण से ले कर ज्योरी बाज़ार तक पर्यावरण संरक्षण पर रैली का आयोजन किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर, परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय प्रांगण में “एक पौधा माँ के नाम पर पौधारोपण किय तथा पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी में बढ़- चढ़ कर भाग लिया। इन कार्यकर्मों में विजयी रहे सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर नाथपा डैम में भी पौधारोपण किय गए और हेल्प आगे इंडिया द्वारा चलायी जा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न गॉवों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने प्रदूषण और अन्य हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए आह्वान किया, ताकि वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही यह भी कहा कि विद्यालयों में इस तरह के कार्यकर्मों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे हमारा भविष्य है और इन्हें पर्यावरण के वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूक करना अति आवश्यक है और सभी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस कार्यक्रम में दीपक डोगरा, क्षेत्रीय अधिकारी हिमाचल प्रदूषण बोर्ड रामपुर भी उपस्थित रहे।
