शरद कालीन तैयारियों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कुल्लू ने ली बैठक
हिमाइना न्यूज, ब्यूरो।
कुल्लू, 26 दिसंबर। उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने जिला में पर्यटन, ट्रैफिक एवं शरद कालीन तैयारी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न मुद्दों पर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मदन लाल सहित विभिन्न उपमंडल अधिकारी, उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी दी कि सर्दियों के मौसम तथा नव वर्ष के दौरान पर्यटकों की आवाजाही के मद्देनजर यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में मनाली, मणिकर्ण, व बंजार क्षेत्र के लिए होमगार्ड तथा रिजर्व पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
उन्होंने बीआरओ को निर्देश दिए की पर्यटकों को नदी तट की ओर जाने से रोकने के लिए निषेधात्मक निर्देशों वाले बड़े साइन बोर्ड लगाए जाएं तथा नदी की ओर जाने वाले रास्तों को बंद करने तथा क्रैश बैरियर लगाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस विभाग को नदी तक की ओर जाने वाले पर्यटकों का चालान करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी अनहोनी घटना को रोकने की निषेधात्मक व्यवस्था की जा सके।