किसान मोर्चा शिमला शहरी मंडल ने बनाई नई कार्यकारिणी

Oplus_16908288

किसान मोर्चा शिमला शहरी मंडल ने बनाई नई कार्यकारिणी

युवाओं को कार्यकारिणी में दी तरजीह : राकेश ठाकुर

हिमाइना न्यूज ब्यूरो।
शिमला, 28 अक्तूबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा शिमला मंडल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। ठाकुर ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के उपरांत शिमला शहरी किसान मोर्चा के मंडल पदाधिकारीयों व कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में युवाओं को तरजीह दी गई है। यह कार्यकारिणी आने वाले विधानसभा चुनाव तक बनाई गई है।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अरुण कुमार, जोगिंदर ठाकुर, सेवा नंद वर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर को बनाया गया है। इनके अलावा राजीव कौल और नारायण वर्मा को महामंत्री, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव यशपाल, ठाकुर दास, अशोक कुमार, राज कुमार को शामिल किया गया है। अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि कार्यसमिति सदस्यों में विकास अरोड़ा, राजेश्वर सिंह, घनश्याम धवन, अनुज तनवर, दौलत राम, शिव दत, दिव्या प्रकाश, राकेश कुमार, नितिन चौहान और यशपाल बनाए गए हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *